× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

वधूप्रवेश द्विरागमन शुभ मुहूर्त वर्ष 2026

Vadhoopravesh Dviraagaman Auspicious Time Year 2026

शुभ मुहूर्त एवं नक्षत्र विज्ञान

सूर्यग्रहण एवं चन्द्रग्रहण 2026 * विवाह शुभ मुहूर्त * वधूप्रवेश द्विरागमन मुहूर्त * नूतन वधु द्वारा पाकारंभ मुहूर्त * वर वरण वरीक्षा मुहूर्त * गृहप्रवेश मुहूर्त * भूमि पूजन गृहारंभ मुहूर्त * उपनयन मुहूर्त * अन्नप्राशन मुहूर्त * नामकरण मुहूर्त * कर्णवेध मुहूर्त * मुंडन (चौल) मुहूर्त * अक्षरारंभ विद्यारंभ मुहूर्त * वाहन मुहूर्त * सम्पत्ति क्रय मुहूर्त * व्यापार मुहूर्त * जलशयाराम देव प्रतिष्ठा मुहूर्त * हल प्रवहण बीजोप्ती मुहूर्त * कूपारम्भ बोरिंग मुहूर्त * स्वर्ण क्रय विक्रय मुहूर्त * इस वर्ष में पंचक * मुहूर्त कितने प्रकार के होते हैं? * जानिए अपने सपनों का अर्थ * अंगों पर छिपकली गिरने का फल * हिंदू पंचांग एवं अयन * हिन्दू वर्ष एवं मास * भद्रा, तिथि,करण, योग, वार, पक्ष * खरमास, धनु संक्रान्ति क्या है? * मकर संक्रांति * कुंभ संक्रांति * मेष संक्रांति * कालसर्प योग एवं उसका निवारण
 
वधूप्रवेश द्विरागमन मुहूर्त
 

वधूप्रवेश द्विरागमन शुभ मुहूर्त वर्ष 2026

आलेख © कॉपीराइट - साधक प्रभात (Sadhak Prabhat)

नववधू प्रवेश के लिए सबसे उत्तम मुहूर्त नक्षत्र में तीनों उत्तरा, रोहिणी, अश्विनी, पुष्य, हस्त, चित्रा, अनुराधा, रेवती, मृगशिरा, श्रवण, धनिष्ठा, मूल, मघा और स्वाति को माना गया है इन्हीं नक्षत्रों में वधू प्रवेश मुहूर्त बनता है। वधू प्रवेश मुहूर्त के लिए सबसे उत्तम तिथि में कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा, द्वितीय, तृतीय, पंचमी, षष्टि, सप्तमी, अष्टमी, दशमी, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी और पूर्णिमा को माना गया है इन्हीं तिथियों में वधू प्रवेश उत्तम है। दिनों में सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को वधू प्रवेश के लिये शुभ माना गया है।
द्विरागमन वधू प्रवेश के बाद पति के घर से पिता के घर में जाकर वहीं से फिर पति के घर आने का नाम द्विरागमन है। वह भी शुभ काल में किया हुआ शुभ फलदायक होता है। पति के घर से पिता के घर में जाने के दिन से 1 , 3 , 5 वें आदि वर्षों में तथा 11 , 8 , 1 राशि के सूर्य में और पूर्वोक्त सूर्य व गुरु की शुद्धि रहते सोमवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार में और 3 , 12 , 6 , 7 , 3 लग्नों में तथा अश्व०, पुष्य०, हस्त०, रोह०, तीनों उत्त०, श्रव०, घनि०, शत०, पुन०, स्वा०, मूल, चित्रा, अनु०, मृग०, रेवती० नक्षत्रों में स्त्री अपने पति के घर में दूसरी बार जाय तो शुभ है।
आजकल जिस उम्र में शादी हो रही उस संदर्भ में ध्यान देने योग्य बात है - द्विरागमन के लिए शास्त्रीय विधान है कि जब गुरु या शुक्र अस्त हो गये हों या सिहस्थ गुरु हों, कन्या का रजोदर्शन पिता के घर में होने लगा हो, अच्छा मुहूर्त न मिले तो दीवाली के दिन कन्या पति के घर आवे। गुरु उपचय में हो शुक्र केन्द्र में हो लग्न शुभ हो तथा शुभ ग्रहों से युक्त हो तब स्त्री पति के घर जावे। यदि पिता के घर में स्त्री के स्तन विकसित हो जाय तो फल शुद्धि न होने पर भी शुक्रादि दोष न विचार कर शुभ दिन में उसका पति स्वयं नव वधू को अपने घर ले जाय । वैशाख, फाल्गुन व अगहन मास न होने का भी कोई दोष नहीं होगा।
भगवान् गणेश आपके हर कार्य को शुभ एवं सफल बनाएँ।
हार्दिक शुभकामना।
- साधक प्रभात।

जनवरी 2026 में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  इस माह में वधू प्रवेश करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
 

द्विरागमन

  इस माह में द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
     
 

 

 

फरवरी में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 6 फरवरी, शुक्रवार- हस्त लग्न 2
2 13 फरवरी, शुक्रवार- मूल लग्न 2
3 26 फरवरी, गुरुवार- मृगशिरा लग्न 2
 

द्विरागमन

 
1 6 फरवरी, शुक्रवार - हस्त में लग्न 2
2 13 फरवरी, शुक्रवार - मूल में लग्न 2
3 26 फरवरी, गुरुवार - मृगशिरा में लग्न 2

मार्च में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 5 मार्च, गुरुवार - उ. फा. में लग्न 2
     
 

द्विरागमन

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 इस माह में द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
     

अप्रैल में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 19 अप्रैल, सोमवार - रोहिणी लग्न 3
2 24 अप्रैल, शुक्रवार - पुष्य लग्न 3
 

द्विरागमन

 
1 19 अप्रैल, सोमवार - रोहिणी लग्न 3
2 23 अप्रैल, गुरुवार - पुनर्वसु लग्न 3

 

मई में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 1 मई, शुक्रवार - स्वाती लग्न 2
2 4 मई, सोमवार - अनुराधा लग्न 2
3 8 मई, शुक्रवार - उ. षा. लग्न 3
 

द्विरागमन

 
1 1 मई, शुक्रवार - स्वाती लग्न 2
2 4 मई, सोमवार - अनुराधा लग्न 2
3 8 मई, शुक्रवार - उ. षा. लग्न 3

 

जून में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 22 जून, सोमवार - उ. फा. लग्न 6
2 24 जून, बुधवार - चित्रा लग्न 6
 

द्विरागमन

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 इस माह में द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।
     

 

जुलाई में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 2 जुलाई, गुरुवार - उ. फा. लग्न 6
2 3 जुलाई, शुक्रवार - श्रवण लग्न 6
3 9 जुलाई, गुरुवार - अश्विनी रिक्तोपरान्त।
 

द्विरागमन

 
1 इस माह में द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

अगस्त में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

इस माह में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

सितंबर में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

इस माह में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

अक्टूबर में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

इस माह में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन करने के लिए कोई शुभ मुहूर्त उपलब्ध नहीं है।

नवंबर में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 25 नवम्बर, बुधवार - रोहिणी लग्न 9
2 26 नवम्बर, गुरुवार - मृगशिरा लग्न 9
 

द्विरागमन

 
1 25 नवम्बर, बुधवार - रोहिणी लग्न 9
2 26 नवम्बर, गुरुवार - मृगशिरा लग्न 9

दिसंबर में वधूप्रवेश एवं द्विरागमन के शुभ मुहूर्त

 

वधू प्रवेश

  तारीख और दिन मुहूर्त का समय
1 3 दिसम्बर, गुरुवार - उ. फा. लग्न 9
2 10 दिसम्बर, गुरुवार - मूल लग्न 9
3 14 दिसम्बर, सोमवार - धनिष्ठा लग्न 9
 

द्विरागमन

 
1 3 दिसम्बर, गुरुवार - उ. फा. लग्न 9
2 10 दिसम्बर, गुरुवार - मूल लग्न 9
3 14 दिसम्बर, सोमवार - धनिष्ठा लग्न 9

भगवान् गणेश सब की मनोकामना पूर्ण करें

www.sanatanshakti.in/

***********

वधूप्रवेश द्विरागमन शुभ मुहूर्त वर्ष 2026 Vadhoopravesh Dviraagaman shubh muhoort