× SanatanShakti.in About Us Home Founder Religion Education Health Contact Us Privacy Policy
indianStates.in

श्री दुर्गा आरती

Godess Durga Arrati

 
श्री दुर्गा आरती जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामागौरी

श्री दुर्गा आरती

जय अम्बे गौरी मैया जय श्यामागौरी।

तुमको निशिदिन ध्यावत हरि ब्रह्मा शिव री ॥ जय० ॥

माँग सिंदूर विराजत टीको मृगमद को ।

उज्ज्वल से दोउ नैना, चन्द्रबदन नीको ॥ जय० ॥

कनक समान कलेवर रक्ताम्बर राजै ।

रक्त-पुष्प गल माला, कंठन पर साजै ॥ जय० ॥

केहरि वाहन राजत, खड्‍ग खप्पर धारी ।

सुर-नर मुनि-जन सेवत, तिनके दुखहारी ॥ जय० ॥

कानन कुण्डल शोभित, नासाग्रे मोती ।

कोटिक चन्द्र दिवाकर सम राजत ज्योति ॥ जय० ॥

शुम्भ निशुम्भ विदारे महिषासुर-घाती ।

धूम्रविलोचन नैना निशिदिन मदमाती ॥ जय० ॥

चण्ड मुण्ड संहारे, शोणितबीज हरे ।

मधु कैटभ दोउ मारे, सुर भयहीन करे ॥ जय० ॥

ब्रह्माणी, रुद्राणी तुम कमलारानी ।

आगम-निगम-बखानी, तुम शिव पटरानी ॥ जय० ॥

चौंसठ योगिनि गावत, नृत्य करत भैरूँ ।

बाजत ताल मृदंगा औ बाजत डमरू ॥ जय० ॥

तुम ही जगकी माता, तुम ही हो भरता ।

भक्तनकी दुख हरता सुख सम्पति करता ॥ जय० ॥

भुजा चार अति शोभित, वर-मुद्रा धारी ।

मनवांछित फल पावत, सेवत नर-नारी ॥ जय० ॥

कंचन थाल बिराजत अगर कपुर बाती ।

श्री मालकेतु में राजत कोटि रतन ज्योति ॥ जय० ॥

श्री अम्बे जी की आरती जो कोई नर गावै ।

कहत शिवानंद स्वामी सुख-सम्पत्ति पावै ॥ जय० ॥

 

भगवती दुर्गा के सभी मंत्र, स्त्रोत, पूजन विधि, सारी जानकारी एक जगह।

शारदीय नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * माघ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * चैत्र नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * आषाढ़ गुप्त नवरात्रि घटस्थापना एवं पारण का शुभ मुहूर्त * दुर्गा पूजा विधान * श्री सप्तश्लोकी दुर्गा * दुर्गा सप्तशती कवच * दुर्गा सप्तशती अर्गला * दुर्गा सप्तशती कीलक * सिद्ध कुंजिका स्तोत्रम् * श्री दुर्गा चालीसा * श्री विन्ध्येश्वरी चालीसा * श्री विन्ध्येश्वरी स्तोत्र * दुर्गा मन्त्र * श्री दुर्गा आरती * श्री विन्ध्येश्वरी आरती * श्रीदुर्गाद्वात्रिंशन्नाममाला * दुर्गा अष्टोत्तर शतनामावली * दुर्गा सप्तशती क्षमा प्रार्थना * दुर्गा सप्तशती अथ देव्यपराधक्षमापनस्तोत्रम् * कुमारी कन्या पूजन मंत्र एवं उसका फल * माँ दुर्गा के नौ रूप * प्रात: स्मरणीय माँ दुर्गा ध्यान मंत्र * नवरात्रि में राशियों के अनुसार श्रीदुर्गा मन्त्र * अपराजितास्तोत्रम् * ललितापञ्चकम् * श्रीललिता सहस्रनामावली * चण्डीकवचम् * भवान्यष्टकम् * श्रीभगवती स्तोत्रम * श्रीभगवती स्तोत्रम * हवन विधि * नवरात्रि में शमी पूजन * विजयादशमी की अपराजिता पूजा * कवच, अर्गला और कीलक की हवन विधि * देवी वाहन सिंह का ध्यान * कालिका स्तुति * दक्षिणा काली त्रिविंशत्यक्षर मन्त्र तन्त्र साधना * महालया * श्री बगलामुखी मंत्र * श्री बगलामुखी कीलक स्तोत्रम् * दस महाविद्या * दस महाविद्या स्तोत्र * देवी पर चढ़ाने वाले पत्र-पुष्प की सूची * श्रीदुर्गा सप्तशती संपूर्ण पाठ हिंदी में * नवार्ण मन्त्र का जप कैसे करना है? * तंत्रोक्त देवी सूक्त - या देवी सर्वभूतेषु शक्तिरूपेण संस्थिता * शाकंभरी जयंती * मासिक दुर्गाष्टमी * एक श्लोकी सप्तशती * श्रीदुर्गा सप्तशती पहला अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती दूसरा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती तीसरा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती चौथा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती पाँचवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती छठा अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती सातवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती आठवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती नवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती दसवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती ग्यारहवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती बारहवाँ अध्याय * श्रीदुर्गा सप्तशती तेरहवाँ अध्याय
 

www.indianstates.in

durga_aarati- indianstates.in