Samyak Samaj
Our Works

भूमिका
हमारे विचार या शिक्षा उनके लिए है जो ईश्वर में आस्था रखते हैं। हम शिव और शक्ति के उपासक हैं जिसका निष्कल स्वरूप "ओम्" है। अत: हमारे विचारों पर इसका प्रभाव होता है। हमारी आस्था है कि ईश्वर को मानने वाले सभी एक हैं। सहजता जीवन शैली है। मानसिक शांति एवं शांत वातावरण परम लाभ है। लक्ष्य सम्यक समाज है। योग्यता व्यवस्था का आधार है। और ईश्वर कर्म का फल अवश्य देते हैं।
जिनका विश्वास अलग है, उनके लिए हमारे विचार नहीं हैं। अतः इस पर किसी अन्य चर्चा की आवश्यकता नहीं है।
हमारा कार्य क्षेत्र व्यक्ति के "योग्यता एवं क्षमता" बढ़ाने तथा "शांति" पाने से जुड़ा है। आस्था की इसमें बड़ी भूमिका है।
हम सभी व्यक्तियों का स्वागत करते हैं।
सादर निवेदित -
प्रभात कुमार
संस्थापक
सम्यक समाज
लक्ष्य एवं कार्य
1. हिन्दू श्रद्धालुओं को अपने धार्मिक पाठों का पारंपरिक तरीके से (संस्कृत में हीं) पाठ करने हेतु शास्त्रों का संस्कृत भाषा में शुद्ध उच्चारण सीखने के लिए निःशुल्क वर्ग आयोजित करना ।
2. बच्चों में याददाश्त और विषयों को समझने की शक्ति बढ़ाने के लिए अभ्यास वर्ग का आयोजन करना ।
3. बच्चों एवं युवाओं में आक्रामकता को कम करने, रचनात्मकता बढ़ाने और कार्य चयन में दुविधा मुक्त दृष्टिकोण के लिए शिवोहम शक्ति साधना वर्ग आयोजित करना ।
4. शिवोहम आनंदोत्सव - मानसिक शांति एवं प्राकृति सुख-शांति के रसास्वादन द्वारा परम-आनंद पाने के लिए, शिव-स्वरुप होने के लिए शिवोहम आनंदोत्सव का आयोजन ।
5. सम्यक गुरुकुल की स्थापना करना जो गुणवत्ता में मिशनरी के स्कूलों से बेहतर हो एवं शिक्षा खर्च भी उन से कम हो ताकि हमारे बच्चे हमारे जीवन मूल्यों में पले बढे।
