× About Us Home Founder Patrons Convener Contact Us Privacy Policy
SanatanShakti.in

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र

Hanuman Mantra for getting rid of ghosts and obstacles

 
hanuman siddhi हनुमान सिद्धि

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र का कितना जप करना चाहिए ?

सभी प्रकार के प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र को सिद्ध करने के लिये इस मंत्र को उपासक को कम-से-कम दस हजार जप करना चाहिये एवं मंत्र जाप के बाद अष्टगन्ध से हवन करना चाहिये। साथ ही इस हनुमान मंत्र को भोजपत्र पर लाल चन्दन या स्याही से लिख ले, पुनः उसे अभिमन्त्रित करके ताबीज में भरकर धारण कर ले। यदि यह काम विश्वास और श्रद्धासे किया गया तो अवश्य ही रामवाण सिद्ध होगा।

हनुमान मंत्र को सिद्ध करने के लिये हनुमान जी के मन्दिर में जाकर हनुमान जी की पंचोपचार पूजा करें और शुद्ध घृत का दीपक जलाकर भीगी हुई चने की दाल और गुड़ का प्रसाद का भोग लगाएं और अंत में जप के दशमांश से हवन करें।

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र न्यास

ॐ ह्रां अञ्जनीसुताय अङ्गुष्ठाभ्यां नमः ।
ॐ ह्रीं रुद्रमूर्तये तर्जनीभ्यां नमः ।
ॐ हूं रामदूताय मध्यमाभ्यां नमः ।
ॐ ह्रैं वायुपुत्राय अनामिकाभ्यां नमः ।
ॐ ह्रौं अग्निगर्भाय कनिष्ठिकाभ्यां नमः ।
ॐ ह्रः ब्रह्मास्त्र- निवारणाय करतलकरपृष्ठाभ्यां नमः ।
ॐ अञ्जनीसुताय हृदयाय नमः ।
ॐ रुद्रमूर्तये शिरसे स्वाहा। ॐ रामदूताय शिखायै वषट् ।
ॐ वायुपुत्राय कवचाय हुम् ।
ॐ अग्निगर्भाय नेत्रत्रयाय वौषट् । ॐ ब्रह्मास्त्रनिवारणाय अस्त्राय फट् ।।

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र ध्यान

ध्यायेद् बालदिवाकरद्युतिनिभं देवारिदर्पापहं
देवेन्द्रप्रमुखं प्रशस्तयशसं देदीप्यमानं रुचा ।

सुग्रीवादिसमस्तवानरयुतं सुव्यक्ततत्त्वप्रियं
संरक्तारुणलोचनं पवनजं पीताम्बरालंकृतम् ॥

ध्यान का हिंदी भावार्थ -
प्रातःकालीन सूर्यके सदृश जिनकी शरीर-कान्ति है, जो राक्षसों का अभिमान दूर करनेवाले, देवताओं में एक प्रमुख देवता, लोकविख्यात यशस्वी और अपनी असाधारण शोभा से देदीप्यमान हो रहे है, सुग्रीव आदि सभी वानर जिनके साथ हैं, जो सुव्यक्त तत्त्व के प्रेमी हैं , जिनकी आँखे अतिशय लाल-लाल है और जो पीले वस्त्रों से अलंकृत हैं, उन पवनपुत्र श्रीहनुमानजी- का ध्यान करना चाहिये।

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र

ॐ दक्षिणमुखाय पञ्चमुखहनुमते करालवदनाय नारसिंहाय ॐ ह्रां ह्रीं ह्रूं ह्रीं ह्रः सकलभूतप्रेतदमनाय स्वाहा।

***********

www.sanatanshakti.in/

प्रेत-बाधा-निवारण के लिये हनुमान मंत्र